भारत तिब्बत सहयोग मंच की नई कार्यकारिणी की घोषणा

Jun 02 2023

 ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंच भारत तिब्बत सहयोग मंच की महिला विभाग भोपाल कार्यकारिणी कि विचार गोष्टी क्वालिटी होटल न्यू मार्केट में आयोजन किया गया। जिसमें सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के पदों की घोषणा की गई एवं उनका सम्मान किया गया। आयोजन में मध्य भारत प्रांत महिला विभाग की अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट उपस्थित हुई एवं कार्यकारिणी ने मनिका जैन का सम्मान किया। 
मोनिका जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत तिब्बत सहयोग मंच 25 वर्षों से तिब्बत की आजादी एवं कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए कार्य कर रहा है। हम इस भोपाल कार्यकारिणी की घोषणा कर यह उम्मीद रखते हैं कि भोपाल क्षेत्र में भी हम इस कार्य के लिए एक अच्छा प्रयास कर पाएंगे एवं साथ ही उन्होंने आने वाले सावन में मानसरोवर की मुक्ति के लिए सभी शिव मंदिरों में कार्यकर्ताओं से प्रण लेने के लिए एवं लोगों को भी प्रण दिलाने के लिए कहा। प्रण यह है कि हम मानसरोवर की मुक्ति के लिए जितना हो सकेगा उतना अपना योगदान देंगे और चीन का बहिष्कार करेंगे।
जया अग्रवाल प्रांत मीडिया प्रभारी एवं संपर्क प्रमुख ने भारत तिब्बत सहयोग मंच के बारे में बताया, इस मंच की स्थापना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रज्जू भैया एवं सुदर्शन ने की थी। यह मंच कई वर्षों से तिब्बत की आजादी एवं मानसरोवर की मुक्ति के लिए तिब्बत के स्थानीय लोगों का सहयोग कर रहा है। यहां मंच अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा एवं अपने कार्यों के द्वारा तिब्बत के लोगों को सहायता प्रदान करता एवं तिब्बत की संस्कृति को संजोए रखने में सरकार को एक महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इसके पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया।
जिला भोपाल महिला विभाग कार्यकारिणी में समता अग्रवाल, ज्योति चौहान, अल्पना गुप्ता, कल्पना गुप्ता, सुषमा, रेखा, सुनीता, शोभा गुप्ता, रेखा तिवारी, प्रिया आदि को शामिल किया गया है। 
मंच अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सदैव कार्य करता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने जय भारत जय तिब्बत के नारे के साथ अपना उत्साहवर्धन किया। यह जानकारी मध्य भारत प्रांत मीडिया प्रभारी जया अग्रवाल ने प्रेस को दी।