वचन के पक्के हैं कमलनाथ : मितेन्द्र दर्शन सिंह
Jun 02 2023
ग्वालियर। ग्वालियर 15 विधानसभा के वार्ड क्रमांक 33 के हॉकर्स जोन डूंगरपुर, न्यू प्रेम नगर, हनुमानगढ़ी, लक्ष्मण तलैया, मोनी बाबा आश्रम, रविदास नगर, क्षेत्रों में जन संपर्क किया। जन संपर्क के दौरान कमलनाथ के 5 वचनों से लोगों को अवगत कराने के लिए मितेन्द्र दर्शन सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में सिर्फ घोषणाएं और भ्रष्टाचार ही किया जाता है। भ्रष्टाचार का आलम यह है की भाजपा शासन में भ्रष्टाचार मंदिरों के जीर्णोद्धार में भी कर डाला इस प्रकार आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जो सरकार भगवान को भी नहीं छोड़ रही है आम लोगों के साथ किस प्रकार का व्यवहार कर रही होगी।
वही हमारे नेता कमलनाथ झूठे नहीं सच्चे हैं अपने वादे के पक्के हैं। आप आश्वस्त रहें कि आने वाले समय में कॉंग्रेस कि ही सरकार बनने वाली है कमलनाथ के शासन जो वचन दिए गए हैं, वो पूरे किये जाएंगे।
कमलनाथ के 5 वचनों में महिलाओं को 1500 रु प्रतिमाह नारी सम्मान योजना के तहत दिए जाएंगे, पुरानी पेंशन दोबारा लागू होगी, हर घर का 100 यूनिट बिजली का बिल माफ व 200 यूनिट का बिल आधा किया जाएगा, किसानों का कर्ज माफ होगा, गैस सिलिन्डर मात्र 500 रु में दिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









