स्व.बांदिल आदर्श राजनीति के बीज थे
Jun 02 2023
ग्वालियर। भाजपा ने शुक्रवार को स्व. गंगाराम बांदिल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसर अवसर पर भजन कीर्तन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वही इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि स्वर्गीय बांदिल आदर्श राजनीति के बीज थे। वहीं उन्होंने कहा कि बांदिल मध्य प्रदेश के उन नेताओं में से थे जो हमेशा जनता के लिए तैयार बैठे रहते थे। आज कल राजनेता जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। लेकिन बांदिल उन नेताओं में से थे तो खुद जनता के पास जाते थे और उनकी समस्याओं को सुनते थे। उनके जेब में हमेशा एक सील और पैड पड़ा रहता था। मौके पर अगर किसी को आवेदन की जरूरत पड़ती थी। तो बांदिल वहीं पर सील लगा देते थे।
आज के दौर में जहां चुनावी प्रचार में करोड़ों रूपये खर्च किए जाते हैं और नेता बिना हेलीकॉप्टर के बड़ा नहीं बन पता। वहीं बांदिल उस दौर में महज एक स्कूटर से चुनाव प्रचार कर लेते थे।
बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने कहा कि ग्वालियर धरा पर समग्र मानवतावाद का प्रतिपादन बांदिल जी जैसे नेता के कारण ही हुआ और वहीं गंगाराम वांदिल को लेकर कई किस्से हैं। कहा जाता है कि उन्होंने कभी भी अपने निजी हित को राजनीति में नहीं आने दिया। वो हमेशा पार्टी के लिए खड़े रहते थे।
आपातकाल के दौरान जनता पार्टी के लगभग सारे नेता जेल में कैद थे। ऐसे में ग्वालियर सेंट्रल जेल में ही 1977 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। जहां लश्कर पूर्व सीट से गंगाराम बांदिल का नाम तय किया गया। लेकिन अंत समय में किसी कारण से उनके स्थान पर नरेश जौहरी के नाम की घोषणा कर दी गई। इस बात से उनके समर्थक नाराज हो गए और बांदिल पर दबाव बनाने लगे कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ें, लेकिन वांदिल ने ये साफ कर दिया कि वो ऐसा कुछ नहीं करने वाले जिससे पार्टी को नुकसान होगा।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, लाल सिंह जादौन, कमल माखिजानी, एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









