डीआरपी लाईन में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने किया योगा
Jun 02 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर डीएसपी पुलिस लाईन विजय भदौरिया व रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा द्वारा पुलिस लाईन के परेड ग्रांउड में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को योगा कराया गया। पुलिस लाइन में योगा का अभ्याय योगाचार्य अभिलाष रावत द्वारा कराया गया। उन्होने बताया कि योग के माध्यम से आप खुद को फिट रख सकते है। साथ ही बच्चों और परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करे, क्योंकि आमतौर पर देखा जा रहा है कि बच्चे और अन्य सदस्य शरीर की देखभाल में लापरवाही करते है और इससे उसका शरीर बेडोल हो रहा है और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे है और इससे बचने के लिए योग ही सबसे महत्वपूर्ण है। योगाभ्यास में 400 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुये।
इस अवसर पर डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि शरीर को फिट रखने के लिए योग ही सबसे उपयुक्त है और इससे आपका आत्मबल भी बढ़ता है। हमारी कार्यप्रणाली ऐसी है कि हमारा खाने पीने का समय निर्धारित नही रहता है। ऐसे में शरीर में कई बिमारिया पनपने लगती है। उन्होने बताया कि हमें सुबह के समय नियमित रूप से योगा करके स्वंय को फिट व स्वस्थ रख सकते है साथ ही योग से आपका शरीर फुल चार्ज हो जाता है और आलस खत्म होने के बाद आप अपने काम में सामान्य से काफी अच्छा महसूस करते है। योग प्रतिदिन करने से आपको कई बीमारियों से बचाव होता है।
योगाभ्यास में विजय भदौरिया, प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री विदिता ढ़ागर, नरेश बाबू अन्नौटिया, बैजनाथ प्रजापति, रत्नेश सिंह तोमर, रवि भदौरिया, सत्य प्रकाश मिश्रा, रूमा नाज, अजय प्रताप राजावत, आयुष मिश्रा, अनुपम भदौरिया, राघवेन्द्र जादौन, अभिषेक रघुवंशी व ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारी व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









