विश्व बाल दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन का आयोजन

Jun 02 2023

ग्वालियर। रमन शिक्षा समिति गोल्डन इवेंट एवं रामकृष्ण मिशन के संयुक्त तत्वाधान में नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत मिनी मैराथन का आयोजन ठाटीपुर पर किया गया। जिसमें 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। मिनी मैराथन रामकष्ण मिशन स्कूल से प्रारंभ होकर ठाटीपुर चौराहा, यूनिर्वसिटी तिराहा, गॉधी रोड होते हुये, यूनिर्वसिटी रोड, सिल्वर स्टेट से होते हुये रामकृष्ण स्कूल पर समाप्त हुयी। समापन कार्यक्रम विवेकानंद हॉल में आयोजित किया गया। 
मिनी मैराथन दौड़ में बच्चों ने भाग लिया। दौड़ के अवसर पर छोटे छोटे बच्चों का हौसला देखते ही बन रहा था। समापन कार्यक्रम में बोलते हुये रामकृष्ण मिशन के स्वामी सुप्रदिप्तानंद महाराज ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुये उनसे प्रेरणा लेने को कहा, उन्होनें कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि जिस पल मुझे यह ज्ञात हो गया कि हर मानव के हृदय में भगवान हैं। तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति में ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया। स्वामी विवेकानंद भारत में पैदा हुए महापुरुषों में से एक है। अपने महान कार्यों द्वारा उन्होंने पाश्चात्य जगत में सनातन धर्म, वेदों तथा ज्ञान शास्त्र को काफी ख्याति दिलायी और विश्व भर में लोगों को अमन तथा भाईचारे का संदेश दिया।
हरिओम गौतम ने कहा कि नशा समाज के लिये अभिशाप है, युवा पीड़ी शौक-शौक में तथा अनजाने में नशे के दल-दल में फंसती जा रही है, युवा पीड़ी को नशें के दल-दल में जाने से रोकना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर उन्होनें उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। 
कर्नल अरविंद झा व एनसीसी की एसोसियेट आफिसर ऋतु भार्गव ने बच्चों का मोटीवेशनल स्पीच के माध्यम हौंसलावर्धन किया। रोटरी क्लब ग्वालियर हैरीटैज द्वारा मैराथन में भाग लेने वाले बच्चों को स्वल्पाहार प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में समर कैम्प एवं मैराथन के विजयी प्रतिभािगयों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पर्यावरण व स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। कार्यक्रम का संचालन गोल्डन इवेंट के डायरेक्टर आशीष चौहान ने तथा आभार संजय करकरे  ने किया।
समापन अवसर पर रामकृष्ण मिशन के स्वामी सुप्रदिप्तानंद महाराज, अरविंद झा, ऋतु भार्गव, हरिओम गौतम, गौरव चन्देल, अंकित पाण्डेय, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, राकेश अग्रवाल उपस्थित थे।