फूल बेचने को डस्टबिन रखने व पॉलिथीन का उपयोग ना करने की समझाइश दी

Jun 02 2023

ग्वालियर। सत्यपाल सिंह चौहान उपायुक्त द्वारा शुक्रवार को प्रात 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 16 के वार्ड 35 में निर्मला, रानी एक माह से, राकेश दो महा से कुल 3 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त द्वारा सराफा बाजार, राम मंदिर स्थल का निरीक्षण के साथ ही फूल बेचने वालों को समझाइश दी की दो दो डस्टबिन रखे पॉलिथीन का उपयोग ना करें। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई गई तो आपके ऊपर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ डोर टू डोर वाहनों का रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे। 
सतपाल सिंह चौहान उपायुक्त द्वारा सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालय का भी निरीक्षण कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए।