आशाराम बापू के भक्तों बाड़े पर शरबत पिलाया

Jun 01 2023

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में विगत वर्ष की भांति इस बार भी चलाए जा रहे शरबत अभियान के तहत गुरूवार को तपती दुपहरी से महराज बाड़े पर स्टॉल लगाकर देर शाम तक शरबत सेवा चलाकर हजारों प्यासे राहगीरों की प्यास बुझाई, साथ में उपहार स्वरूप ऋषि प्रसाद ग्रंथ भेंट किए। श्री वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के उत्साही सेवादारों ने खूब उत्साह पूर्वक सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। 
हजारों प्यासे राहगीर शरबत पीकर पूज्य गुरुदेव को तहे दिल से दुआएं देते नजर आए। आश्रम संचालक अर्जुन भाई के मार्गदर्शन में शहर भर की गली मोहल्लों में चलाई जा रही शरबत सेवा की सर्वत्र सराहना की जा रही है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।