उपायुक्त के सफाई निरीक्षण में 2 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए

Jun 01 2023

ग्वालिर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा गुरूवार प्रात 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई जिसमे क्षेत्र क्रमांक19-16 के वार्ड 41-50 में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में दोनों वार्डो में जतिन, संजय कुल 2 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
 उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा दत्त मंदिर रोड. खासगी बाजार का निरीक्षण साथ ही नालियों का भी निरीक्षण व सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।