ये 9 साल देश में विकास और समृद्धि के प्रतीक:चौधरी
Jun 01 2023
ग्वालियर 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर में उद्बोधन से शुरू हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने जनसम्पर्क अभियान के तहत मुखर्जी भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ये 9 साल देश में विकास और समृद्धि के प्रतीक हैं। नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
श्री चौधरी ने कहा कि देश में ना सिर्फ आर्थिक विकास की गति बढ़ी है, बल्कि युवाओं के लिए करोड़ों नए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। इस अवधि के दौरान, देश के बुनियादी ढांचे में जबरदस्त विकास हुआ है और दुनिया भर में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस महा अभियान में हम सभी को अहम भूमिका में रहकर मजबूती के साथ कार्य करना है।
इस अवसर पर महा जनसम्पर्क अभियान के संयोजक धर्मेन्द्र राणा ने पूरे महीने भर के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 30 जून तक चलने वाले आयोजन में 3 जून को व्यापारिक सम्मलेन उसके बाद लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया इंफलुएंसर्स समिट का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ व प्रमुख कार्यकतार्ओं के साथ चर्चा का कार्यक्रम होगा, विधानसभा स्तर पर सयुंक्त मोर्चा के सम्मेलन होंगे, विधानसभा स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन होंगे। इसी के साथ विकास तीर्थ का कार्यक्रम होगा। 21 जून को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम होगा, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम होगा, 25 जून को सुबह मन की बात का कार्यक्रम तथा शाम को लोकसभा स्तर पर प्रबुद्धजन सम्मेलन होंगे। 21 जून से 30 जून तक बूथ स्तर पर महा जन सम्पर्क अभियान के तहत घर घर जाकर मिलने का कार्यक्रम होगा।
बैठक में अभय चौधरी, धर्मेंद्र राणा, पारस जैन, महेंद्र श्रीवास्तव, अमित बंसल, मनोज मुटाटकर, चेतन मण्डलोई, विनय शर्मा, प्रयाय तोमर, वृजमोहन शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, नवीन चौधरी,अमित जादौन, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









