बच्चों ने चित्र के माध्यम से उकेरे तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणाम
May 31 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई बुधवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर डाइंग प्रतियोगिता सुबह 10 बजे डीडी मॉल फ़ूड कोर्ट पर आयोजित की गई।
डाइंग प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीएसपी यातायात बैजनाथ प्रजापति उपस्थित थे। उन्होंने सभी बच्चों को बताया कि नशा नाश की जननी है। नशे से दूर रहना चाहिए इसके परिणाम बहूत खराब होते हैं।
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में तीन आयु वर्ग रहें, वर्ग ए में 5 साल से 8 साल के प्रतिभागी शामिल हुये, इसमें बच्चों ने अपने मनपसंद विषय पर चित्रांकन किया। वर्ग बी में 9 साल से 14 तक के प्रतिभागी शामिल हुये इसमें बच्चों ने तम्बाकू निषेध विषय पर चित्रांकन बनाया। वर्ग सी में 15 साल से ऊपर के प्रतिभागी ने तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणाम विषय पर चित्रांकन किया था।
संस्था की डॉ शिखा कटठल ने बताया इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों का सुबह 10 बजे फ़ूड कोर्ट में आना प्रारंभ हुआ और देखते ही देखते 150 बच्चे एकत्रित हो गए। ड्राइंग शीट पर प्रतिभागी बच्चों ने अपना नाम और उम्र लिखकर ही स्वयं ने रजिस्ट्रेशन किया। प्रतिभागियों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर ही नि:शुल्क वितरण की गई। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में डाक्टर शिराली अरविंद रूनवाल थी।
तीनों वर्ग में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिये जायेंगे। इस आयोजन के संयोजक डॉ मनीष रस्तोगी संयोजक धीरज गोयल, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, शिवम् गुप्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









