ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बच्चों और प्रशिक्षकों का सम्मान हुआ
May 31 2023
ग्वालियर। वीर शिक्षा समिति, जैन सेन्ट्रल स्कूल व एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी सहयोग से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर जैन सेंट्रल स्कूल माधव डिस्पेंसरी के सामने 1 मई से 30 मई तक आयोजित किया था।
प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह थे। अध्यक्षता विनय जैन, राजेंद्र जैन, रमेश चंद्र जैन, प्राचार्य नीतू सिंह व कोर्डिनेटर सरिता जैन उपस्थित थी। आयोजन की जानकारी देते हुए मुकेश जैन ने बताया की एक मई से एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के सहयोग से जैन सेंट्रल हाई स्कूल के प्रांगण में ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मंत्री प्रदुम्न सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत राजेंद्र जैन, मुकेश जैन, रमेश चंद्र जैन संजय कटठल, एसके गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंत्री प्रदुम्न सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अन्य विधाओं की जानकारी भी बच्चों को दी जा रही है। अति सराहनीय पहल है। यहां बच्चों को शिक्षा संस्कार और अन्य विधाओं का ज्ञान से बच्चों को चिर-परिचित करवाया जा रहा है।
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को विभिन विद्याओ का प्रशिक्षण मिला जैसे वैस्टर्न डांस, कराटे, मेहदी ड्राइंग, योग, शतरंज, जुंबा, अबेकस के मध्यम से बच्चों की शारीरिक मानसिक विकास में अपना महत्व पूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षण शिविर में योगा का प्रशिक्षण भारतीय योग संस्थान के एसके गुप्ता, महेश अग्रवाल द्वारा, डांस का प्रशिक्षण नूपुर गोयल द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण खुशबू सिंह द्वारा, कराटे का प्रशिक्षण राज शाक्य द्वारा, अबेकस का प्रशिक्षण अशोक जैन द्वारा, शतरंज का प्रशिक्षण आकाश सेठ द्वारा, मेहंदी का प्रशिक्षण इंद्रा अग्रवाल द्वारा दिया गया शिविर के समापन पर इन सभी को सम्मानित भी किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









