पंच महापुरुष योग में मनाया गया गंगा दशहरा
May 30 2023
ग्वालियर। गंगा दशहरा का पर्व मंगलवार को हस्त नक्षत्र में पूर्ण रवि योग, सिद्धि योग, शश नामक पंच महापुरुष योग में मनाया जा रहा है। इसे मां गंगा का अवतरण दिवस भी माना जाता है। छत्री बाजार स्थित मां गंगा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितकित किया गया। कई मंदिरों में भगवान को नौका विहार कराया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर शहर के मंदिरों में पहुंच कर सत्तू, खरबूजा, आम, तरबूज, हाथ का पंखा, मटकी दान में दीं। सुबह गंगाजल मिलाकर स्नान किया।
ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि का प्रारंभ सोमवार को सुबह 11.51 बजे हो गया था और यह तिथि मंगलवार को दोपहर 1.9 बजे तक रहेगी। भाऊ का बाजार स्थित 125 साल पुराना गंगा मंदिर में मंगलवार को सुबह मां गंगा मैया की वैदिक मंत्रो‘चार के साथ पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर विश्व शांति और अंचल में अ‘छी बारिश की कामना को लेकर गंगा मैया से प्रार्थना की गई। मीनू शर्मा ने बताया कि अभिषेक के उपरांत मा गंगा मैया का विशेष शृंगार कर आरती की गई। छत्री बाजार स्थित मां गंगा के मंदिर में गंगा दशहरा के अवसर पर प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। अचलेश्वर महादेव मंदिर पर गर्भगृह में पानी भरा गया। लोगों ने इसके दर्शनकर कुंड में जल व दूध अर्पित किया। श्रीराम मंदिर फालका बाजार पर गंगा दशहरा पर शाम 6 बजे से भगवान श्रीराम को नौका विहार व मां गंगा की झाँकी के दर्शन हुए। रात 8 बजे मां गंगा की महाआरती की गई।
सनातन धर्म मंदिर में मंगला आरती के बाद भगवान चक्रधर एवं गिरिराजधरण का गंगाजल से अभिषेक कर हल्का श्रृंगार हुआ। इस अवसर पर भगवान चक्रधर के चरणों से गंगाजी प्रकट हुईं। झांकी के दर्शन भक्तों ने रात्रि 9 बजे तक करें। गर्भगृह में स्थित सरोवर में गंगा प्रकट होंगी, जिसमें लड्डू गोपाल नौका विहार करेंगे। शाम को 6 बजे मुख्य पुजारी रमाकांत शास्त्री गंगाजी की आरती करेंगे एवं सरोवर में श्रद्धालु दीपदान करंगे। सत्तू का भोग ठाकुरजी को अर्पित करने के बाद प्रसाद का वितरण होगा। बुधवार को मंदिर परिसर में महिला भक्तों द्वारा निर्जला एकादशी मनाई जाएगी।
खूब बिके आम, खरबूजा व सत्तू
श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर शहर के मंदिरों में सत्तू , खरबूजा, आम, तरबूज, हाथ का पंखा, मटकी दान में दीं इस कारण से इनकी दुकानों पर भीड़ रही एवं जमकर खरीदारी हुई। इनके भाव भी आम दिनों से बढक़र रहे।
सत्तू 100 से 120 रुपए किलो, खरबूज 30 से 50 रुपए, आम बादामी 60 रुपए, दशहरी 80 से 100 रुपए तक भाव के बिके।
गायत्री शक्तिपीठ पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार हुए
30 मई गंगा दशहरा गायत्री जयंती पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ तानसेन नगर में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार प्रात: 8 बजे संपन्न हुआ। प्रात: 10 बजे प्रसाद वितरण हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









