पेंशनरों ने रैली निकालकर सरकार को दी चेतावनी

May 30 2023

ग्वालियर। पेंशनरों ने रैली निकालकर सरकार को चेतावनी दी है कि हमारी मांगे नहीं मानी तो सरकार को वोट न देकर वोट की चोट करेंगे। पेंशनरों के संयुक्त अध्यक्ष भंवर सिंह जादौन ने बताया कि सभी पेंशनर्स कर्मचारी संगठन ने लक्ष्मीबाई की समाधि पर एकत्रित होकर विशाल रैली निकाली जो फूलबाग पर आमसभा में परिवर्तित हुई, जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव पास किया गया कि चूंकि पेंशनर्स अब जाग गया है व आर्थिक नुकसान सहन नहीं करेगा इसलिए आगे भी उग्र आंदोलन खुलकर करेंगे। 
रैली में सरनाम सिंह जादौन, एसके जयसवाल, ललित खरे, हीरासिह चौहान, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, एसके शर्मा, बलवीर सिंह परमार, आरपी शर्मा, प्रीतम सिंह कैलाश पंवार, जोगेन्दर सिंह भदौरिया, राजाराम सिंह सेंगर, एन के गोस्वामी, महेश घनघोरिया, बीडी सविता आदि उपस्थित थे। संचालन मोहन सिंह कुशवाह व आभार राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने व्यक्त किया।