नौतपा के पांचवें दिन ग्वालियर में आंधी पानी के साथ हुई ओलावृष्टि
May 30 2023
ग्वालियर। शहर में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे से आंधी व पानी व ओलवृष्टि शुरू हुई। ओलों का आकार चने के आकार का था। इस दौरान तेज हवाएं भी चली। आंधी पानी व ओलावृष्टि से अंचल के मौसम में ठंडक आ गई। तेज हवाओं के साथ पानी ग्वालियर के आसपास के जिलों में भी बरसा।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने अंचल में 2 जून तक मौसम के उतार चढ़ाव की संभावना जताई थी। हालांकि सुबह धूप निकली थी। लेकिन मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद अंचल के आसमान पर बादल छाना शुरू हो गए। करीब 1:30 तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होना शुरू हो गया। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हुई।
जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अभी लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलती रहेगी। अगले 48 घंटे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा और आंधी-वर्षा की संभावना बनी हुई है। आगामी दो जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही बना रहेगा। मंगलवार को नौतपा के पांचवें दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और छुटपुट बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि अधिकांश समय धूप खिली रहने के कारण तापमान में पिछले दिन के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे टिका रहने से भीषण गर्मी और लू से राहत बनी हुई है। इस बार नौतपा में भी गर्मी और लू की स्थिति निर्मित होने की संभावना नहीं है। इसका कारण है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। वहीं उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश से होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके असर से पश्चिमी विक्षोभ को मजबूती मिल रही है और शहर का तापमान औसत से नीचे बना हुआ है।
यही कारण है कि मंगलवार को भी सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर एक बजे के आसपास आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर करीब ढाई बजे तक कुछ देर तक रह-रहकर बादल गरजते रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









