समीर शाह जिला ग्रामीण अध्यक्ष बने
May 30 2023
ग्वालियर। शाह अल्वी ऐसोशियेसन ग्वालियर की एक मीटिंग दरगाह ख्वाजा कानून पर आयोजित की गयी। मीटिंग की सदारत जनाब सैयद सुल्तान शाह बड की सराय वालों ने की।
मीटिंग में शाह अल्वी एसोशियेसन के मकसद व उसूल समाज को समझाए गए। और एसोशियेसन के राष्ट्रीय महासचिव जनाब लियाकत हुसैन व नायब काजी की अनसुंसा पर समीर शाह को शाह अल्वी एसोशियेसन का जिला ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर सभी ने संगठन को मजबूत बनाने व अन्य कस्बों व गांवों में कमेटी कैसे बनें इस पर खुल कर बिचार रखे। अगली मीटिंग 18जून इतवार को खजांची बाबा की दरगाह पर रखी गई है।
मीटिंग में लियाकत हुसैन, शहजाद शाह, मेंहदी हसन, सलीम अली, मुस्ताक़ अहमद, हाजी शब्बीर शाह, मुरादी शाह, समशुल, मुख्तियार अली, फीरोज शाह, मोनू शाह के अलावा समाज के अन्य लोग उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









