कांग्रेस ने तानसेन नगर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया
May 30 2023
ग्वालियर। देश और प्रदेश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़े हुए बिजली के बिल, अघोषित बिजली कटौती, बिजली की बढ़ी हुई दरें और गरीबों के काटे जा रहे विद्युत कनेक्शनों के विरोध में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में ग्वालियर विधानसभा के वार्ड 13 के तानसेन नगर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। हाथ जोड़ो अभियान में जनता से चर्चा करते हुए सुनील शर्मा ने देश और प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार बिजली समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि देश में एक तो महंगाई बढ़ रही है ऊपर से करोना मैं लोगों की आर्थिक हालत कमजोर हो गई है इस पर भी रोज-रोज बिजली की दरें बढ़ाकर गरीबों की कमर भाजपा सरकार तोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि हमारा युवा बेरोजगार घूम रहा है कई युवाओं की तो जिंदगी बर्बाद हो गई वह बर्बाद हो गए और उन्हें नौकरी नहीं मिली और भाजपा के नेता बड़ी-बड़ी बातें और झूठी घोषणाएं करते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है इन घोषणा वीरों को झूठों को युवाओं के किसानों के महिलाओं के दुश्मनों को सबक सिखाया जाए। उन्होंने ऊर्जा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा जब पूरे ग्वालियर में अंधेरा कायम है तब चुनाव आते ही आज मंत्री जी को स्ट्रीट लाइटों की याद आई है लेकिन जनता मंत्री जी के दौरे चरित्र और नौटंकी को समझ गई है। उन्होंने जनता से अपील की मध्य प्रदेश में बदलाव की बयार चलाई जाए और कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाई जाए।
हाथ से जोड़ो हाथ अभियान में जिला कांग्रेस के राम नरेश परमार, ओमप्रकाश दुबे, सुखदेव मिश्रा, चंदन सिंह यादव, रामसहाय तोमर, शशिकांत शर्मा, कृष्णा कुशवाह, अरविंद आदि सैकड़ों कांग्रेस जन एवं क्षेत्रीय लोक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









