1 जून को ब्राहृाण समाज करेगा पुजारियों का सम्मान, आमंत्रण पत्रिका का किया विमोचन

May 30 2023

ग्वालियर। आचार्य चाणक्य के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व ब्राहृाण दिवस पर ब्राहृाण समाज द्वारा विभिन्न मंदिरों के 31 पुजारियों का सम्मान किया जाएगा। इस विप्र कुल गौरव सम्मान समारोह एवं सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन शिव शक्ति धाम मंदिर सिटी सेंटर में किया गया। कार्यक्रम संरक्षक मधु भार्गव व संयोजक डॉ. श्याम पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 1 जून को अचलनाथ वाटिका साइंस कॉलेज के सामने सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें संगीतमय सुंदरकांड पाठ व मंदिर के पुजारियों का सम्मान रखा गया है। पत्रक विमोचन के दौरान विभिन्न समितियां गठित की गईं। इस अवसर पर उप संयोजक डॉ. संमीर भार्गव, स्वागताध्यक्ष कपिल भार्गव, महिला संयोजक हेमा भार्गव, युवा संयोजक डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री, उप संयोजक राजेन्द्र भारद्वाज, आदर्श नायक, महिला संयोजक हेमा भार्गव, परामर्शदाता डॉ. बीबी अग्निहोत्री, डॉ. प्रताप शंकर भार्गव, गौरव तिवारी, केशव पाराशर आदि उपस्थित रहे।