मुख्यमंत्री चौहान, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, तोमर पूर्व मंत्री पवैया के पारिवारिक विवाह समारोह में हुए शामिल

May 30 2023

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गत सोमवार की रात ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल से विमान द्वारा केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान विमानतल से सडक़ मार्ग द्वारा केन्द्रीय मंत्रीद्वय के साथ सीधे कंपू पर पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित शिखा गार्डन पहुँचे और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।