एमआईटीएस में कोलोक्वियम 2023 का हुआ आयोजन

May 30 2023

ग्वालियर। एमआईटीएस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के स्टूडेंट का कोलोकीयम 2023 के तहत इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट के पोस्टर का प्रदर्शन किया गया।  इस एक दिवसीय कार्यक्रम का संचालन प्रो. आरपी कोरी एवं इसमें डिपार्टमेंट की सभी फैकल्टी के साथ दूसरे डिपार्टमेंट की फैकल्टी ने भी पोस्टर का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम मे एमआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. आरके पंडित ने अवलोकन किया साथ ही प्रोत्साहन देते हुए बहुत अच्छी पहल बताई इन पोस्टर्स में पूरी फाइल का क्तक्र कोड के द्वारा प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यक्रम की स्टूडेंट्स ने भी बहुत तारीफ करते हुए सफल बनाया और इस कार्यक्रम की मुख्य बात यह थी कि प्रोफेसर आरपी कोरी ने अपने जीवन की पढ़ाई के हैंड रिटन नोट्स पूरी बीटेक के जिनको उन्होंने क्यूआर कोड में बदलकर अपने प्यारे स्टूडेंट के लिए आशीर्वाद के रूप में प्रदान किए, और इसके साथ साथ प्रोफेसर आरपी कोरी ने अपने नोट्स का क्तक्र कोड के रूप में ग्वालियर के मैकेनिकल के स्टूडेंट के लिए इस न्यूज़पेपर के द्वारा सभी को दिए इस कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार गौर हेड मैकेनिकल डॉ प्रतेश जायसवाल एवं डॉक्टर चंद्रशेखर मालवी और मनीष कुमार सागर प्रोफेसर वैभव शिवहरे विशेष रुप से आदि उपस्थित रहे। प्रेस को यह जानकारी संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।