पत्रकारिता सम्मान समारोह 2023 एवं सामाजिक सेवा संकल्प सम्मान समारोह का आयोजन

May 30 2023

ग्वालियर। महानगर की चिर परिचित समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने पत्रकारिता सम्मान समारोह 2023 एवं सामाजिक सेवा संकल्प सम्मान समारोह का आयोजन होटल शगुन में किया गया। इस आयोजन में नगर के 50 से अधिक सम्मानिय पत्रकारगणों एवं 40 से अधिक समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। 
 इस आयोजन को गरिमा प्रदान करने हेतु संत कृपालसिंह महाराज, विधायक सतीश सिकरवार, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, एसपी राजेश चंदेल, विवेक शर्मा आदि मंचासीन थे।
कार्यक्रम के आयोजन में नवयुग हास्पिटल, पल्स इवेंट एंड मीडिया इंस्टिट्यूट, विप्र फाउंडेशन, कृष्णा इंटरप्राइजेज एवं शादी पिक्स ने प्रायोजक के रूप में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर नृत्य कलाकेंद्र एंड फिटनेस स्टुडियो की बालिकाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई।
सतीश सिकरवार ने कावेरी फाउंडेशन की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रसर रहता है एवं अनेकों निशुल्क जांच, वस्त्र वितरण, भोजन वितरण आदि, इस फाउंडेशन के द्वारा हर माह किया जाता है। भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत मीडिया प्रभारी जया अग्रवाल ने बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच के द्वारा कई वर्षों से तिब्बत को चीन से आजाद करने एवं मानसरोवर की मुक्ति के लिए कार्य किया जा रहा है। इसका संचालन इंद्रेश द्वारा किया जाता है एवं मंच के उद्देश्यों के बारे में संक्षिप्त वर्णन किया।
पत्रकार समूह का सम्मान किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, साथ ही सामाजिक संस्थाओं एवं उद्योगपतियों का भी सम्मान किया गया।
 कार्यक्रम के संचालन की भूमिका शिवानी भार्गव ने निभाई। इस दौरान संस्था अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राव, कोषाध्यक्ष कंचन राव, कार्यक्रम संयोजक ऋषि जैन, विजय राव, श्रीमती मोनिका जैन, श्रीमती रूपल शर्मा, जया जैन, हैरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों, संस्था सदस्यों के सहभोज के साथ हुआ।