उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

May 30 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा मंगलवार की प्रात: 7 बजे सफाई कर्मीयों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक19-21 के वार्ड 45-54 में प्रमोद,सोनू, भारती उपरोक्तानुसार 3 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।  
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा मंगलवार को नया बाजार कम्पू ईदगाह का निरीक्षण कर साथ ही सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालय का भी निरीक्षण किया साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।