कॉम्बिंग गश्त में एसपी चंदेल पहुंचे बदमाशों के घर,दो सैकड़ा वारंटी दबोचे
May 29 2023
ग्वालियर। वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक साथ पूरे शहर में कॉम्बिंग गश्त चलाया। आधी रात से शुरू हुए गश्त में पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और जैसे ही दरवाजा खुला, पुलिस गुण्डे, बदमाशों के सिरहाने जा खड़ी हुई और नींद से जगाकर दो सैकड़ा बदमाशों को हवालात की हवा खिला दी। इस दौरान कुछ वारंटियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हर जगह पुलिस को देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस द्वारा चलाए गए कॉम्बिंग गश्त में दो सैकड़ा वारंटी दबोचे और 397 गुण्डे व निगरानी बदमाश चेक किए।
एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि बीती रात एक साथ पूरे जिले में कॉम्बिंग गश्त चलाया गया। जिसमें सभी एएसपी के साथ ही सीएसपी और डीएसपी के अलवा सभी थाना प्रभारी अपने बल के साथ शामिल हुए। पुलिस ने इस दौरान 61 शराब तस्कर दबोचे, साथ ही 13 सटोरियों के साथ ही 13 जुआ के फड़ भी पकड़े हैं और तीन बदमाशों को हथियारों के साथ पकड़ा है।
जिसके घर का दरवाजा पुलिस ने नॉक किया। वहां के लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। जब पता चला कि पुलिस निगरानी बदमाशों की जानकारी जुटा रही है तब कहीं परिजनों की सांस दुरूस्त हुई। सडक़ व गलियों में पुलिस का पहरा: कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने शहर की सडक़ों पर हर वाहन की चेकिंग की और उन पर सवार लोगों की पूरी जानकारी एकत्रित की। वहीं गलियों में भी पुलिस ने इस तरह का पहरा लगाया था कि कोई भी वहां से भाग ना सके और दूसरी टीम बदमाशों की धरपकड़ में लगी रही।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान एसएसपी राजेश सिंह चंदेल सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के साथ हजीरा इलाके में बदमश टिंकू तोमर, मोनू तोमर, विनोद राणा, इल्ली भदौरिया, पवन बनिया के साथ उनके घर पर पहुंचे और उनकी जानकारी की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









