उपायुक्त चौहान को निरीक्षण में 4 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले

May 29 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा प्रात 7 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19-21 के वार्ड 55 और 50 के आकाश, जतिन, बलवीर, कविता कुल 4 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही  सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा कस्तूरबा चौराहा से लेकर रॉक्सी पुल तक स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किर बेक लाइन का भी  निरीक्षण किया गया। साथ ही सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालय का भी निरीक्षण किया साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग लिए जाने के साथ अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।