ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन 30 मई को

May 29 2023

ग्वालियर ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति की ओर से 30 मई मंगलवार को गंगा दशहरा पर सकल ब्राह्मण समाज के सहयोग से पहली बार ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया जा रहा है। समिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 1000 किलोमीटर दूर से चलकर 17 बारातियों के साथ आकर यतीश शर्मा निशिका भार्गव के साथ सात फेरे लेंगे।  वही सौभाग्य कांक्षिणी कल्पना शर्मा संग चिरंजीव बंटी शर्मा, सौभाग्य कांक्षिणी सोनाली शर्मा संग चिरंजीव बंटी शर्मा, सौभाग्य कांक्षिणी शिवानी शर्मा संघ चिरंजीव संजीव तिवारी के साथ पाणिग्रहण संस्कार किया जाएगा। 30 और 31 लगातार 2 दिन बरात की खातिरदारी की जाएगी।
बारात श्री राम मंदिर फालका बाजार से प्रारंभ होकर चेंबर ऑफ कॉमर्स पहुंचेगी। बरात में दो घोड़ों की बग्गी पर दूल्हा बैंड वालों के साथ चलेगा,  साथ में ढोल ताशे भी चलेंगे। भोजन की व्यवस्था महिला अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी नरेंद्र शर्मा के द्वारा भारतीय पद्धति से नि:शुल्क रहेगी। भारतीय पद्धति से भोजन महिलाओं के द्वारा परोसा जाएगा। निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह के लिए किसी भी प्रकार का सार्वजनिक धन संग्रह किया गया है और ना ही किसी जोड़े से कोई शुल्क नहीं लिया गया।
पत्रकार वार्ता में डॉक्टर जयवीर भारद्वाज, श्याम बाबू शर्मा, कुलवीर भारद्वाज, सोनू बाजपेई, लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती प्रिया अनुराग शर्मा, गिर्राज गुरु, राजेश तिवारी, रविन्द्र प्रकाश शर्मा, नितिन मिश्रा, श्रीमति हनी शर्मा, सुलेखा शर्मा, श्रीमति माया दीक्षित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।