सखी संगिनी महिला ग्रुप ने छात्रा गौरी शर्मा का सम्मान किया

May 29 2023

ग्वालियर। आईआई हाईस्कूल गिरवाई नाका की कक्षा 10 की छात्रा गौरी शर्मा पुत्री मनोज शर्मा माता उषा ने ग्वालियर संभाग में तीसरी स्थान एवं 482 अंक प्राप्त करने पर सखी संगिनी महिला ग्रुप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने छात्रा का सम्मान कर गौरी शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ग्रुप की संस्थापक श्रीमती ममता गोयल, अध्यक्ष श्रीमती सीमा मित्तल एवं विद्यालय प्रिंसिपल श्रीमती रेखा गुप्ता विजय वर्मा और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।