नौतपा चौथे दिन भी नहीं तपा,पार्क व अन्य स्थल रहे गुलजार

May 28 2023

ग्वालियर। नौतपा के पहले दिन से बदले मौसम के कारण जहां नौतपा लगातार पिट रहा है। रविवार चौथे दिन भी सुबह से बारिश व ठण्डी हवाओं से मौसम कूल रहा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस कारण रविवार को अधिकतम तापमान 28 से &0 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। मौसम का बदलाव लगातार ठंड का अहसास करा रहा है। रात में कुल 6.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।
गत दिवस सुबह बारिश के बाद धूप निकल आई थी शाम तक हल्के बादल आते जाते रहे। रात दो बजे के बाद बारिश शुरू हो गई थी। तडक़े तक बूंदाबांदी का क्रम चलता रहा। रात में बारिश के कारण मौसम इतना ठंडा हो गया था कि रात मे पंखे बंद करने पड़े। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए होने से सुबह सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।
सुबह से धूप तीखी होने पर पार्क व अन्य वॉकिंग प्लेस रोजाना सात बजे के बाद खाली हो जाते थे, लेकिन रविवार को मौसम सुहावना होने के कारण इन स्थानों पर लोगों की काफी चहल-पहल रही।
मौसम में आए बदलाव के चलते रविवार को घरों के साथ ही दफ्तरों में एसी व कूलर आराम करते दिखाई दिए, क्योंकि मौसम ठण्डा था और पंखे ही ठण्डक के लिए पर्याप्त थे।
मौसम विज्ञानी सीके उपाध्याय के अनुसार अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। अरब सागर से आ रही नमी और राजस्थान के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है। वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असरआज 29 मई तक बना रहेगा। मध्यप्रदेश के ऊपर से ट्रफ लाइन निकलते से भी बारिश हो रही है।