जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

May 28 2023

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में 28 मई को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया। वइी इस अभियान के अंतर्गत बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर अाियान का शुभारंभ किया। 
28 मई रविवार को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई गई। पल्स पोलियो अभियान में लगभग 3.47 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का अाियान है जो कि जारी है। इसके लिए जिले भर में 2216 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 140 सी टीम शामिल हैं। इसके अलावा 145 टीम ट्रांजिट बूथ द्वारा हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंण्डो, प्रमुख चौराहों इत्यादि पर एवं 15 मोबाइल टीम के माध्यम से घुमंतू जातियों, सडक़ निर्माण, क्रेशर, ईट-भट्टा इत्यादि माइग्रेट्री जनसंख्या में पोलियो की दवा पिलाई गई।
इस अभियान में करीब 5190 कर्मचारी, 254 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर से प्रत्येक विकास खंड एवं शहरी क्षेत्र ग्वालियर हेतु जिला स्तरीय पर्यवेक्षक चिन्हित किए गए हैं। पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये पूरे जिले में रैलियों का आयोजन किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। ताकि 0 से 5 साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पिए बिना ना रहे।