दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी विवाद में बाइक सवार युवक को गोली मारी, घायल
May 28 2023
ग्वालियर। रविवार सुबह हमलावरों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। हमलावर कार में थे। युवक बाइक से पत्नी को लेकर जा रहा था। उसके पैर में गोली लगी है। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के बरौआ गांव की है।
नीलम गुर्जर ने बताया कि रविवार सुबह वह पति सोनेराम गुर्जर के साथ मायके जौरासी जा रही थी। बरौआ गांव के नजदीक कार से आए हमलावरों ने पति को टारगेट करते हुए गोली मार दी। छर्रे पति की जांघ में लगे हैं। नीलम का कहना है कि बल्लू उर्फ राघवेंद्र गुर्जर ने नशे की हालत में पति की जमीन अपने नाम लिखा ली थी। इसके बदले सिर्फ दो लाख रुपए ही दिए थे। इसे लेकर पति ने न्यायालय में बल्लू के खिलाफ केस दायर कर दिया। इसी को लेकर विवाद चल रहा है।
झांसी रोड थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव का कहना है कि दो बदमाशों द्वारा गोली मारने की सूचना मिली थी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले का कारण जमीनी विवाद होने बताया जा रहा है। युवक की हालत खतरे से बाहर है। युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









