नवदंपति को लूटने वाले दो पकड़े, एक फरार, लूटा माल व बाइक बरामद

May 27 2023

ग्वालियर। दो दिन पहले घर जा रहे एक नव दंपति के साथ लूट की वारदात करने वाले दो लुटेरों को मुखबिर की सूचना पर धर पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरों से पुलिस ने लूटे गए चांदी की करधोनी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वही घटना में शामिल एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों लुटेरों के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछता शुरू कर दी है, साथ ही पुलिस उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
 मोहना थाने के एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो दिन पहले आरोन रोड पर नव दंपत्ति के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को तकियापुरा के पास से पकड़ा है। पकड़े गए लुटेरों ने आरोन थाना क्षेत्र के दुसैडी गांव में रहने वाले विक्रम आदिवासी पर डंडो से हमला कर उसकी पत्नी से चांदी की पायल करधोनी और गहने लूट कर फरार हो गए थे। विक्रम आदिवासी की 2 दिन पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी और दो सालियों को बाजार घुमाने के लिए घाटीगांव आया था। और बाजार घुमाने के बाद वह घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर लूट लिया था। जब बदमाशों ने विक्रम और उसकी पत्नी पर डंडों से हमला किया था तो उसकी दोनों सालियां डर के कारण जंगल में भाग गई थी, लूट के बाद तीनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे, जिसकी सूचना दंपत्ति ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच-पड़ताल के बाद दंपत्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम बनिया गुर्जर और मोहर सिंह गुर्जर निवासी घाटीगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए हैं। इनका तीसरा साथी कुलदीप जाट अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है। साथी पकड़े गए लुटेरों का अपराधिक रिकॉर्ड चेक कर रही है।
घाटीगांव थाना प्रभारी ने बताया है कि दंपत्ति के साथ 4 दिन पहले डंडों से हमला कर लूट करने वाले दो आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए दिनों आरोपियों से महिला से लूटी गई करधोनी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वही इनका तीसरा साथी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।