सकारात्मक परिवर्तन से स्वयं मैं ला सकते हैं सुधार:अंजली

May 27 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर युवा शक्ति द्वारा कोचिंग में पढ़ रहे बच्चों के लिए मोटिवेशनल ट्रेनिंग का आयोजन किया जिसका मुख्य उदेशय आज के समय में हम पॉजिटिव कैसे रहे कैसे अपनी जि़ंदगी में आने वाली चौनौतियों का सामना करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई युवा शक्ति के अध्यक्ष आयुष खंडेलवाल ने की कार्यक्रम संयोजक उमेश शिवहरे रहे। ट्रेनिंग नेशनल ट्रेनर जेसी अंजली गुप्ता बत्रा ने ली। 
अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा कि आज के समय में जब हम कंपीटिशन के समय में है। हमे हर समय अपने ऊपर काम करना होगा जीवन हमेशा लर्निंग मोड़ में होना चाहिए जिसके लिए सबसे ज़्यादा आवश्यक है। सकारात्मक बने, हम बुरे नहीं होते, बल्कि कुछ आदतें होती है जो हमारे खुशहाल जीवन को नकारात्मक जीवन बना देती है। यदि हम एक सफल व्यक्ति बनना चाहते है तो आपको अपनी सोच में बदलाव करना ही होगा। सकारात्मक बनें क्योंकि बेहतर आदमी की सबसे बड़ी और पहली पहचान सकारात्मकता होती है जो सफल व्यक्ति को उसके बुरे समय में आत्मविश्वासी और मजबूत बनाये रखती है और उन्हें हर काम को अंजाम देने का साहस प्राप्त करती हैं।
हमेशा बेहतर भाषा का प्रयोग करें क्यूकी भाषा सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। यदि आप किसी से बात करते समय अपनी भाषा में गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे है तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। कहते है की जो काम बंदूक की गोली नहीं कर सकती, वो काम कभी-कभी एक मीठी बोली कर सकती हैं। इसलिए अपनी बोली (भाषा) को मीठी बनाये। अगर आप बेहतर भाषा का प्रयोग करेंगे तो आप बहुत जल्द एक बेहतर इंसान बन सकते हैं।