प्रॉपर्टी नाम न करने पर बेटे ने की पिता की हत्या,आरोपी पुत्र पकड़ा
May 27 2023
ग्वालियर। डबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरू तिराहा स्थित खेत में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किये जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उक्त हत्या की घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर निर्देश देते हुये शीघ्र हत्या की घटना का पर्दाफाश कर आरोपी की पतारसी हेतू एक टीम बनाकर लगाने के निर्देश दिये थे।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र के माध्यम से पता लगाया कि मृतक के पुत्र के साथ प्रॉपर्टी को लेकर आये दिन विवाद होता रहा था। पुलिस को प्रथम दृष्टया में संदिग्ध मृतक का पुत्र ही लगा। पुलिस टीम द्वारा शनिवार को मृतक के आरोपी बेटे को पकड़ लिया और उससे घटना के बारे में पूछताछ की तो मृतक के पुत्र ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया।
पुलिस को पूछताछ में मृतक के पुत्र ने बताया कि 19 मई को खेत में जाकर लकड़ी के डंडे व पत्थर से उसने अपने पिता की हत्या की थी। वह अपने पिता की प्रॉपर्टी अपने नाम कराना चाहता था लैकिन मृतक शंकर लाल उसके नाम प्रॉपर्टी नहीं कर रहा था। उसने खेत में जाकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









