उपायुक्त सत्यपाल चौहान ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए

May 27 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा शनिवार को प्रात 7 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19 के वार्ड 44 व 50 के आकाश, राहुल कुल 2 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा गुब्बारा फाटक चौराहा से ऊंट पुल स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर साथ ही बेक लाइन का भी  निरीक्षण किया गया। साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण किया साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। तथा डोर टू डोर वाहनो को सुबह 5:30 बजे कार्यशाला से निकलने संबधित निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।