सुंदर कांड सिर्फ पढ़े या सुने नहीं बल्कि आत्मसात भी करें-पं. अंकित शर्मा

May 27 2023

ग्वालियर। वृद्ध माता पिता के पास अनुभव का अथाय सागर होता है युवाओं के पास ऊर्जा तो होती है लेकिन जीवन मे सफलता के लिए वुजुर्गों का अनुभव भी आवश्यक होता है। उक्त वचन पं. अंकित शर्मा ने मंगल धाम वृद्धाश्रम में आयोजित सुन्दरकाण्ड व्याख्यान सत्र के दौरान कहें। 
चित्रांश वेलफेयर आर्गेनाइजेशन परिवार की और से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्ध माता पिताओं के बीच सुंदर कांड व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता पं. अंकित शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में सुंदर कांड की चौपाइयों की व्याख्या करते हुए जीवन को कैसे सरल बनाया जाये या परेशानियों का सामना करने के सूत्र जो की सुंदर कांड मे छुपे हुए है उन से अवगत कराया। 
उन्होंने बताया कि व्यक्ति अगर हनुमान जी की जीवन शैली से कुछ गुण ले ले तो वह अपना पूरा जीवन तमाम बाधायों को आसानी से पार करते हुए सुखमय और शांति मय तरीके से व्यतीत कर सकता है। कार्यक्रम में राम कृष्ण मंडल के अध्यक्ष शिव सिंह यादव, अज़ाक्स के अध्यक्ष मुकेश मौय, दर्पण कॉलोनी स्टेडियम के हॉकी कोच अविनाश भटनागर, सत्येंद्र यादव, कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष हेमलता राव, सचिव कंचन राव, आकाश लक्षणे, सीवो के राष्ट्रीय सचिव अमन श्रीवास्तव, संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, जि़लाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, सूरज सोलंकी, हेम सिंह कुशवाह सहित वृद्ध माता पिता मौजूद होकर सुन्दरकाण्ड व्याखयान सत्र का आनंद लिया। सत्र उपरांत सभी ने प्रसादी ग्रहण की।