दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं फन फेयर 28 मई को

May 26 2023

ग्वालियर।  दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर एवं जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल वीर जैन छात्रावास का प्रथम ट्रेड एण्ड फन फेयर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार 28 मई को जैन छात्रावास हॉस्पीटल रोड में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम संस्था द्वारा प्रथम वार किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी गई कि दिगम्बर जैन सोशल ग्रेटर ग्वालियर के ट्रेड एण्ड फन फेयर प्रतिमा सम्मान समारोह में शहर के जैन छात्र छात्राओं जिनके कक्षा 10 में 90 प्रतिशत या उससे अंक आये हैं और समाज को  गौरवान्वित किया है। ऐसे बच्चों की प्रतिभा को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु डाइंगपेन्टिंगवेस्ट मटेरियल क्राफ्ट के लिये प्रतियोगिता का आयोजन किया रहा है। जिनके निर्णय हेतु निर्णायक कमेटी का गठन किया गया जो विभिन्न प्रतियोगिताओं निर्णय करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संस्था के निवर्तमान आशीष जैन जैनम एवं संस्थापक अध्यक्ष अनुपम चौधरी ने जानकारी हुये बताया कि साथ ही इस फन फेयर दिगम्बर सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर सदस्यों द्वारा फूड स्टॉल एवं गैम जोन आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेड फेयर अन्तर्गत की विभिन्न व्यवसायिक द्वारा अपने प्रतिष्ठान एवं अपने ब्रांड विज्ञापन बिक्री हेतु अपने अपने स्टॉल लगाये जायेंगे एवं अपन प्रोडक्ट की जानकारी जावेगी इस फेयर में आने वाले सैलानियों को फेयर से प्रोडक्ट खरीदने विशेष डिस्काउंट दिया जावेगा।
फन फेयर में सभी सैलानियों को एक लकी ड्रा कूपन निशुल्क दिये जायेंगे। साथ ही मनोरंजन का विशेष ध्यान रखकर प्रसिद्ध बैण्ड विशेष प्रस्तुति रखी गयी है जो मधुर संगीत का स्वर लहरियां आयोजन स्थल पर विखेरेंगे। 
इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु मार्गदर्शक अनिल शाह, अनिल जैन, पारस जैन, भरत जैन, विनोद चौधरी, विमल जैन, मुकेश जैन, शीतल जैन, संजय जैन, अम्बरीश जैन,गगन जैन विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।