कॉन्वेंट स्कूल के अनिकेत की 12वीं में सभी विषय में विशिष्टता

May 26 2023

ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की के द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम में अनिकेत राजपूत ने कॉन्वेंट स्कूल से नियमित छात्र के रूप में अध्ययन करते हुए सभी विषय में विशिष्ट योग्यता के साथ 90 प्रतिशत अंक पाकर परिवार का नाम रोशन किया है। अनिकेत सामान्य परिवार से हैं एवं उनकी माताजी शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं अनिकेत भविष्य में डॉक्टर बनना चाहता है।