गल्र्स हॉस्टल में लगा हेल्थ चेकअप कैम्प

May 26 2023

ग्वालियर। वल्र्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे के उपलक्ष में जेयू के लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास में महिलाओं के लिए नि:शुल्क हेल्थ चैकअप कैंप का आयोजन शुक्रवार किया गया। हॉस्टल वार्डन डॉ. निमिषा जादौन ने बताया कि यह कैंप डॉ. दिव्या दीक्षित एवं उनकी टीम द्वारा लगाया गया। नि:शुल्क हेल्थ चैकअप कैंप में जेयू की छात्राओं का हेल्थ चेकअप किया गया साथ ही उन्हें दवाइयों का वितरण किया गया। 
डॉ. दिव्या दीक्षित द्वारा छात्राओं को वल्र्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे क्यों मनाया जाता है ये जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के मासिक धर्म के प्रति लोगों की सोच को बदलने के प्रयास हेतु प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2023 में इस दिवस की थीम मेकिंग मेंसुरेशन नॉर्मल फैक्ट ऑफ़ लाइफ वाय 2030 है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, कुलाधिसचिव प्रो. डीएन गोस्वामी, कुलसचिव डॉ. आरके बघेल एवं चीफ वार्डन उपस्थित रहे।