मेडिकल कॉलेज के सीनियर और जूनियर छात्रों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूसे
May 26 2023
ग्वालियर। जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज का स्टूडेंट्स के दो गुटो में विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बीच सडक़ पर छात्र एक-दूसरे को पीटते हुए दिख रहें हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला कम्पू थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार की सुबह जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज के बाहर सडक़ पर किसी बात को लेकर सीनियर और जूनियर छात्र आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाए। सडक़ पर छात्रों के बीच दे दना दन होने से वहां लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वीडियो में दिख रहा है कि दो गुटों में झगड़ा हो रहा है। छात्र एक दूसरे को जमकर पीट रहे हैं। लात-घूंसे बरसा रहे हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से छात्रों के बीच लड़ाई हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









