उपायुक्त चौहान को निरीक्षण में 2 सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले

May 26 2023

ग्वालियर। सत्यपाल सिंह चौहान उपायुक्त के द्वारा प्रात 7 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19 के वार्ड 46 के रुपेश, शांति कुल 2 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही  सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सतपाल सिंह चौहान उपायुक्त द्वारा हुजरात चौराहा, नया बाजार स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर साथ ही नालों का निरीक्षण किया गया। 
साथ ही सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण किया साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए तथा समस्त सफाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।