दूसरे दिन राजयोग ध्यान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकार

May 26 2023

ग्वालियर। फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित त्रिदिवसीय राजयोग ध्यान शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में पत्रकार साथी पहुंचे। इस शिविर में ब्रह्माकुमारीज संस्थान ग्वालियर के प्रचार प्रमुख एवं राजयोग ध्यान विशेषज्ञ बीके प्रहलाद भाई द्वारा राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही कुशल योगा एक्सपर्ट अमित के द्वारा शरीर को स्वस्थय रखने के लिए योगासन भी कराये। 
ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि आज शनिवार को राजयोग ध्यान शिविर का समापन निगमायुक्त हर्ष सिंह द्वारा किया जाएगा। साथ ही प्रेस क्लब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर, वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर सुरेश सम्राट विनय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जोगेंद्र सेन, बृज मोहन शर्मा, सुनील पाठक, अजय मिश्रा, जावेद खान, अशोक पाल, राम किशन कटारे, राकेश वर्मा, विनोद मुहावने, मुकेश बाथम, विष्णु अग्रवाल, अयुव खान, राजेश, इंद्रा मंगल आदि पत्रकार मौजूद थे।