डीडी नगर में शरबत सेवा अभियान चलाया

May 25 2023

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में महाराजा कॉम्प्लेक्स डीडी नगर में शरबत सेवा अभियान चलाया गया। जिसमें भारी संख्या में नौ तपा की गर्मी में तपते राहगीरों को शरबत पिला कर भेंट स्वरूप ऋषि प्रसाद ग्रंथ प्रदान किए गए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
संत आशाराम बापू के उत्साही सेवादार विगत वर्ष से शरबत सेवा शहर भर की गली मोहल्लों चौराहे पर हरेक प्यासे राहगीरों को पिला कर पुनीत सेवा कार्य में जुटे हुए है। इस साल अक्षय तृतीया से महाराज बाड़े से जोर शोर से प्रारंभ की गई शरबत सेवा पिंटो पार्क, बहोडापुर, डीडीनगर, मुरार, गोले का मंदिर तक पहुंच चुकी है। 
अब फूलबाग, हजीरा होकर लश्कर क्षेत्र में शरबत सेवा चलाई जाएगी। शरबत सेवा श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के उत्साही साधक भक्तों द्वारा निरंतर चलाई जा रही है। विशेष रूप से शरबत सेवा में शामिल होने वालों मे नंद किशोर शर्मा, ऋषि पाठक, सीताराम प्रजापति, सोनू वर्मा, आदित्य तोमर, संजीव शर्मा, रामवीर, गुड्डी सिकरवार, सोना देवी तोमर, मथुरा देवी इत्यादि शामिल रहे।