प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए त्रिदिवसीय राजयोग ध्यान शिविर का शुभारंभ

May 25 2023

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के सयुक्त तत्वाधान में गुरुवार 25 मई से 27 मई तक प्रात: 6 बजे से 7:30 बजे तक मन को और तन को स्वस्थ्य रखने के लिए त्रिदिवसीय राजयोग ध्यान शिविर का आयोजन फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में किया गया। इस शिविर में ब्रह्माकुमारीज संस्थान ग्वालियर के प्रचार प्रमुख एवं राजयोग ध्यान विशेषज्ञ बीके प्रहलाद भाई द्वारा राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही कुशल योगा एक्सपर्ट अमित के द्वारा शरीर को स्वस्थय रखने के लिए योगासन भी कराये।
इसके उपरांत नगर निगम जनसंपर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। सचिव सुरेश शर्मा ने शिविर में आए पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर सुरेश डंडोतिया, दिनेश राव, प्रवीण दुवे, जोगेंद्र सेन, अशोक पाल, अरविंद चौहान, श्याम पाठक, राम किशन कटारे, परमेंद्र अग्रवाल, राजेश जायसवाल, विक्रम प्रजापति, मुकेश बाथम, विष्णु अग्रवाल, अयुव खान आदि पत्रकार मौजूद थे। सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट  साथियों से अनुरोध है कि राजयोग ध्यान शिविर में भाग लेकर सहयोग प्रदान करे।