एक बार फिर महिला सूबेदार पाराशर ने घायल युवक की जान बचाई

May 24 2023

ग्वालियर। यातायात पुलिस में पदस्थ एक महिला सूबेदार जब अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी तभी सूबेदार को एक व्यक्ति सडक़ पर घायल हालत में तड़पता हुआ दिखा। युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी और उसके सिर में गंभीर चोट थी जिसके कारण वह बेहोश हो गया था, व्यक्ति के बेहोश होने के चलते उसका नाम-पता नहीं मिला। सिर में चोट लगने से उसके सिर से काफी खून बह चुका था और उसकी हालत गंभीर थी। तुरंत ही सूबेदार ने अपने वाहन में युवक को स्टॉफ की मदद से अपने वाहन में लिटाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने जब घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि साइकिल सवार युवक को एक बुलेट सवार टक्कर मारकर भाग निकला है।
यातायात थाना मध्य प्रभारी सूबेदार सोनम पाराशर बीते रात अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर जा रही थीं। उनके साथ उनका ड्राइवर राम हुजूर और आरक्षक विपिन शर्मा थे। अभी वह सनसिटी तिराहे के पास पहुंची थीं कि तभी सडक़ पर भीड़ लगी देखी तो उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और जाकर देखा तो पता चला कि एक युवक घायल हालत में सडक़ पर पड़ा हुआ था। सिर में ज्यादा चोट होने के कारण उसके कान से खून निकल रहा था। घायल की गंभीर हालत पर लोगों का तमाशा देखने पर उनको लताड़ लगाई और फिर अपने स्टॉफ की मदद से घायल को अपने वाहन में लिटाया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
लेकिन देर रात को एक्सीडेंट की खबर लगते ही उसके परिजन अस्पताल जा पहुंचे इसके बाद उसकी पहचान ओमप्रकाश निवासी दुल्लापुर में रहने वाले के रूप में हुई है पता चला है कि घायल युवक ओमप्रकाश कुछ सामान खरीदने निकला रहता भी हादसे का शिकार हो गया युवक को टक्कर मारने वाले बुलेट सवार को भी पुलिस ने बुलेट सहित पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसके बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए वह उसे लेकर बिरला अस्पताल पहुंची और उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया है। चिंता यह है कि युवक के सिर में चोट लगने के कारण सिर से खून नहीं निकला और कानों से खून निकला है, जिससे उसकी हालत अभी नाजुक है और डॉक्टरों ने उसे खतरे में बताया है। वहीं बुधवार को डॉक्टरों ने घायल युवक के सर का ऑपरेशन किया है और उसे फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
बताया गया है कि घायल युवक साइकिल पर सवार था और तेज रफ्तार बुलट सवार उसे टक्कर मार कर भागा है। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले बुलेट चालक को बुलेट के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी बचाई थी सूबेदार ने बुजुर्ग की जान
यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले 12 दिसम्बर को गोला का मंदिर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान वहां पर अनिल उपाध्याय को हार्ट अटैक आया था, अनिल उपाध्याय दर्द से तड़प रहे थे, तब सूबेदार सोनम पाराशर ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई थी और उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया था। किसके लिए उन्हें ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी ने सूबेदार सोनम पाराशर का सम्मान भी किया था।
युवक की जान बचाने वाली यातायात थाने में पदस्थ सूबेदार सोनम पाराशर का कहना है कि कल रात ड्यूटी खत्म करके 9 बजे के करीब अपने स्टाफ के साथ घर जा रही थी तभी उन्हें सडक़ पर भीड़ दिखाई दी उन्होंने अपनी गाड़ी रोक कर देखा तो एक युवक सडक़ पर लहू लोहान पढ़ा हुआ था उसके कान से खून निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने तत्काल अपने स्टाफ की मदद से अपनी गाड़ी बिठाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। ऐसी सिचुएशन लोगों की मदद करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।