पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन
May 24 2023
ग्वालियर। बुधवार को मध्य प्रदेश पत्रकार संघ एवं ग्वालियर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण कराने हेतु मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से एक ज्ञापन संभागायुक्त को सौंपा गया। इस मौके पर संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा कि मामा माणिकचन्द्र पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जायेगा। साथ ही सडक़, बिजली, पानी, सीवर सहित अन्य समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किये जायेंगे। पत्रकार कॉलोनी के लीज रेंट को माफ करने की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को शासन स्तर पर प्रयास किये जायेंगे।
इस मौके पर ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, सुरेश दंडोतिया, चन्द्रवेश पांडे, राजेन्द्र तलेगावकर, बृजमोहन शर्मा, जोगेन्द्र सेन, मुकेश सक्सेना, हरीश दूबे, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, मुकेश बाथम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









