उपायुक्त चौहान ने दूध डेयरी बालो को बोला पॉलिथीन का उपयोग ना करें

May 24 2023

ग्वालियर। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा प्रात 24 मई बुधवार 7 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई जिसमे क्षेत्र क्रमांक 18 के वार्ड 49-40 के मनोज, सुधीर, अर्जुन राजू सहित दोनों वार्डों में 3 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।   
उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा महाराज बाड़ा, माधोगंज स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर साथ ही दूध डेयरी बालो को समझाइश दी की पॉलिथीन का उपयोग ना करें। बर्तन एवं डोलची में दूध दे अन्यथा आप पॉलिथीन का उपयोग करते पाए गए तो आपके ऊपर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त श्री चौहान ने सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।