जेयू के 60वें स्थापना दिवस पर हुई प्रतियोगितांए
May 23 2023
ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी का माहौल मंगलवार को कुछ अलग हटकर था। हमेशा क्लास रूम में घुसे रहने वाले शिक्षक एवं ऑफिस चेंबर में छात्रों की समस्याओं को लेकर मगजमारी करते अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार सुबह से उ ठंडी हवाओं एवं आसमान में छाये बादलों के बीच जेयू के माध राव सिंधिया खेल मैदान में एकत्रित थे। मौका था जीवाजी यूनिवर्सिटी के 60वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों का।
जीवाजी यूनिवर्सिटी की स्थापना को 23 मई मंगलवार को 59 साल पूरे हो गए हैं। नैक से ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने के बाद े जेयू का पहला स्थापना दिवस समारोह है, इसलिए सभी का उस्ताह देखने लायक था।
चेयर प्रतियोगिता में कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, कुलसचिव डॉ.आरके बघेल, डीसीडीसी डॉ. केशव सिंह सहित सभी लोग कुर्सी पकडऩे के लिए एक दूसरे के पीछे भागते रहे वहीं क्रिकेट में अपनी टीम की हौंैसला अफजाई करते दिखाई दिए। समारोह आयोजन दो सत्रों में हुआ।
सुबह के पहले सत्र में कार्यक्रमों की श्रंखला में सबसे पहले कुलपति इलेवन एवं कुलसचिव इलेवन के बीत 10-10 ओवर का क्रिकेट मैच हुआ, जिसमें टॉस कुलसचिव इलेवन ने जीतकर पहले फिंिल्डंग करने का निर्णय लिया। कुलपति इलेवन के ओपनर बल्लेबाज रेक्टर प्रो. डीएन गौस्वामी 1 रन के मामूली स्कोर पर चलते बने। कुलपति इलेवन ने 10 ओवर में 88 रन का स्कोर बनाया जिसे कुलसचिव इलेवन ने पूर्व कुलसचिव मेंडेरिया की खराब गेंदबाजी के चलते आसानी से प्राप्त कर विजेता का ताज अपने नाम किया।
इसके बाद चेयर रेस हुई जिसमें अधिकारी एक दूसरे की कुर्सी खींचते दिखे, जिसके चलते कर्मचारी नेता राजेश नायक नीचे गिर गए क्योंकि उनकी कुर्सी प्रो, गौतम ने खींच दी। इसमें टीचिंग फैकल्टी की बेटी ईशा समीर भाग्यवन्त विजेता रहीं। खास बात ये रही कि ईशा और कुलपति एक ही कुर्सी पर बैठे तो कुलपति ने खेलभावना का परिचय देते हुए कुर्सी छोड़ दी। इसके बाद कुलपति सहित अन्य अधिकारी, प्रोफेसर व कर्मचारियों ने विवि कैंपस में पौधरोपण किया साथ ही हेल्थ सेंटर पर ब्लड डोनेशन कैंप और मधुमेह जांच शिविर लगाया गया।
माहौल उस समय ठहाकों से गूंज उठा जब कुलपति इलेवन की क्रिकेट मैच में हार के बाद टीम के कप्तान वीसी प्रो. तिवारी बोले रिजल्ट अभी रिव्यू कमेटी में जाएगा।
स्थापना दिवस के दौरान सायं 6 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रो. एस.के. द्विवेदी, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, सुगम, काव्यपाठ, समूह नृत्य गुजराती फोक, गजल, भजन, समूह नृत्य पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









