अजाक्स सम्मान समारोह में परमार हुए सम्मानित

May 23 2023

ग्वालियर। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ ग्वालियर द्वारा महाधिवक्ता सम्मान समारोह एवं मंथन 2023 शासकीय सेवक की राष्ट्र निर्माण में भूमिका तथा प्रदा संवैधानिक अधिकार विषय पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मप्र अधिवक्ता परिषद जबलपुर के अध्यक्ष  प्रेम सिंह भदौरिया और अतिरिक्त महाधिवक्ता हाईकोर्ट ग्वालियर के एमपीएस रघुवंशी, अतिरिक्त महाधिवक्ता हाईकोर्ट ग्वालियर राजेश शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर पुष्पा पुशाम सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवम अधिकारी उपस्थित रहें। 
इस अवसर पर मधप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बलवीर परमार को शॉल श्रीफल शील्ड प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।