ग्वालियर इस्कॉन के द्वारा भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी 18 जून को
May 23 2023
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ ग्वालियर इस्कॉन के द्वारा ग्वालियर में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 18 जून को निकाली जाएगी। इसमें लगभग पांच से सात लाख भक्त उपस्थित रहेंगे। विदेशी मेहमान सहित इंदौर, मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े-बड़े महानगरों से भी लगभग 5000 लोग उपस्थित होंगे। रथ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए छत्री मंडी पर पहुंचेगी यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी। यह बात इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक महेंद्र प्रभु एवं जुगल किशोर प्रभु ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।
मंदिर प्रबंधक श्री प्रभु जी ने बताया कि बीते साल नया बाजार में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रतिवर्ष जगन्नाथपुरी की तर्ज पर भगवान की रथ यात्रा निकाली जाएगी। अंय महानगरों में भी इस्कान मंदिर द्वारा रथ यात्रा का कार्यक्रम 18 जून से प्रारंभ होगा। यात्रा के लिए ग्वालियर में एक विशाल रथ तैयार कराया जा रहा है। इसमें विदेशी कारीगर काम कर रहे हैं। श्री प्रभु जी ने बताया कि यात्रा के दौरान
मध्य प्रदेश के इस्कॉन जोनल सेक्रेट्ररी महामन गुरु महाराज भी उपस्थित रहेंगे, और इनके साथ ही अन्य मेहमान भी रथ यात्रा में शिरकत करेंगे। माता बहनें एक निश्चित परधान में नृत्य करते हुए दिखाई देंगी। जबकि 3 तरह के बैंड बाजे मुख्य आकषर्ण का केंद्र होंगे। यह रथ यात्रा जीवायएमसी अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर दौलतगंज, महाराज बाडा से होते हुए छतरी बाजार पहुंचेगी। यहां पर यात्रा को विश्राम देकर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पत्रकार वार्ता मौजूद जुगल किशोर प्रभु जी ने बताया कि यात्रा का जगह जगह स्वागत सत्कार होगा। और यात्रा में शामिल भक्तों के लिए प्रसाद वितरण जैसे कि फल, नींबू पानी, शरबत, लस्सी आदि वितरित की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









