उपायुक्त ने दुकानदारों को समझाइश दी की कचरा वाहन में ही डाले

May 23 2023

ग्वालियर। निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा मंगलवार की सुबह 7 बजे सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई। जिसमे क्षेत्र क्रमांक 19-15 के वार्ड 43-50 के महेंद, सगीता, अकाश, लखन, मनीष, प्रदीप सहित दोनों वार्ड के कुल 6 सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निगम उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान द्वारा व्यवसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर दुकानदारों को समझाइश दी की कचरा वाहन में ही डाले अनाथा रोड पर कचरा डालते हुए पाए गए तो आप पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 
निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा सार्वजनिक शौचालय एवम मूत्रालय का भी निरीक्षण कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उपस्थित रहे।