रिवाल्वर साफ करते समय पत्नी को लगी गोली, घबराया पति फांसी पर लटका, बहू ने बचाई जान
May 23 2023
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र के छत्री मंडी में पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली 47 वर्षीय उमा राजपूत के कंधे में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख 50 वर्षीय पति राजकुमार राजपूत घबराकर अपने कमरे में गए और आत्महत्या के मकसद से फांसी लगा ली। लेकिन घटना के समय घर में मौजूद बहू और अन्य महिलाओं ने समय रहते राजकुमार को फांसी के फंदे से राजकुमार को नीचे उतारा तब तक उनका बेटा घर पहुंच गया था। जिसके बाद बेटा और बहू ने उमा और राजकुमार को एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वही दोनों पति-पत्नी फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना का पता चलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल जा पहुंचे जहां पूछताछ के बाद मामला पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि गत देर रात करीब 11 बजे जनकगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की गोठ में रहने वाले बीच कारोबारी 50 वर्षीय राजकुमार राजपूत घर के हॉल में बैठकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे और पास में ही उनकी पत्नी उमा राजपूत भी बैठी हुई थी तभी राजकुमार की उंगली से रिवाल्वर का टिकट दब गया और गोली चल गई गोली उनकी पत्नी को लगी और जमीन पर गिर पड़ी। यह देखकर कारोबारी घबरा गए और अपने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लाकर सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन समय रहते उनकी बहू और अन्य परिजनों ने उन्हें बचा लिया और दोनों को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। अभी दोनों पति-पत्नी का आईसीयू में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सीएसपी सियाज केएम और जनकगंज थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना के समय राजकुमार लाइसेंसी रिवॉल्वर की साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान गलती से गोली चल गई। बताया यह भी जा रहा है कि राजकुमार ने पत्नी से कहा था कि तुम्हें रिवॉल्वर चलाना सिखाता हूं। कहानी क्या है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस बात पर पुलिस को शंका है परिजनों की बताई कहानी पर पुलिस पूरा यकीन नहीं कर रही है।
रिवॉल्वर की सफाई करते समय उसमें कारतूस क्यों भरे गए, यह सवाल पुलिस को परेशान कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









