जैन मिलन फालका बाजार शाखा ने शिविर में बच्चों को किया संस्कारित

May 22 2023

ग्वालियर। जैन मिलन महिला फालका बाजार द्वारा लाल मंदिर  मे बाल संस्कार शिविर का आयोजन में किया गया। जिसमें सर्व प्रथम मंगला चरण भक्ति नृत्य की प्रस्तुति टिया और शिवानी के द्वारा दी गई, शिविर के बच्चे आन्या और गोलू द्वारा शानदार शिक्षाप्रद भक्ति नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। हमारी शिक्षिका अनुप्रेक्षा दीदी और स्वाति दीदी द्वारा लिखित और मौखिक दो गु्रप मे परीक्षा करवाई गई। जिसमे 1 प्रथम, 2 द्वतिय, 3 तृतिय सहित सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जिसे पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए और सभी बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राजू पंडित एवं दोनों दीदी का सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शीला ने अपने उद्बोधन में बच्चों को गुरु, माता पिता एवं अपने से बड़ों का आदर सत्कार एवं सभी अच्छे  संस्कारों के साथ-साथ स्वच्छता पर्यावरण एवं जल को बचाए रखने का संदेश दिया और साथ ही बच्चों को देश की धरोहर बताया।
इस मौके पर राकेश, महेंद्र, प्रीती, दया, पूनम, संध्या, सुनीता, चंदा, शीला, संगीता, प्रीती, सोनल, शेफाली, पूनम, दीप्ती, संगीता, प्रीती शैलवाला, इन्दू, संगीता सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।